फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बिजली न मिलने से गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
60 घंटे से बिजली नहीं मिलने के कारण लोग सड़क पर उतरे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सूर्य विहार के लोगों ने मंगलवार देर रात बिजली न आने को लेकर प्रदर्शन किया। 60 घंटे से बिजली नहीं मिलने के कारण लोग सड़क पर उतरने को मजबूर हो गए। निवासियों का कहना है कि सभी परेशान हैं, पानी के लिए लोग तरस रहे हैं।

लोगों का कहना है कि पहले बिजली के कई कट लग रहे थे, लेकिन अब बिजली आ ही नहीं रही है। इसके कारण लोगों को पानी की किल्लत से भी जूझना पड़ता है। इसको लेकर पार्षद से भी बात की। उन्होंने कहा था कि जल्द ही बिजली मिलेगी, लेकिन बाद में पार्षद ने भी हाथ खड़े कर दिए। इसके अलावा बिजली विभाग, एसई और एसडीओ से भी बातचीत की। पहले कहा इसकी जांच कर रहे हैं, जल्द ही बिजली आ जाएगी। लेकिन न बिजली आई और न ही फोन। निवासियों ने दोबारा फोन किया तो अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि बिजली की समस्या को लेकर रात को कुछ लोगों ने विरोध जताया और सड़कों पर आ गए थे। संबंधित टीमों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया। जिसके बाद उनका गुस्सा शांत हुआ और लोग अपने घरों को चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें