फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अनंगपुर के पार्षद ने तोड़फोड़ को लेकर की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा- कोर्ट के आदेश पर की जा रही है कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। अनंगपुर में प्रशासन की तरफ से की जा रही तोड़फोड़ के विरोध में होने वाली महापंचायत से पहले राजनीति भी शुरू हो गई है। जहां एक पक्ष सरकार का विरोध कर रहा है वहीं दूसरा पक्ष पिछली सरकारों की गलती व लोगों को सीएम से राहत दिलवाने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन


अनंगपुर के पार्षद वीरेंद्र भड़ाना ने मंगलवार को बताया कि अनंगपुर के मामले को लेकर हरियाणा भवन में अधिकारियों के साथ बैठक की गई थी। इसमें अधिकारियों ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई हो रही है। कोर्ट जाकर ही गांव के पक्ष को रखकर मामले को सुलझाया जा सकता है। वहीं केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने इसको लेकर सीएम से बात कर मिलने का समय मांगा है। सीएम ने दो दिन बाद मिलने की बात कही है। गांव की कमेटी केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के साथ जाकर सीएम से बात करेगी। दूसरी तरफ कांग्रेस नेता विजय प्रताप 13 जुलाई को होने वाली महापंचायत को लेकर बुधवार को बैठक का आयोजन करेंगे। महापंचायत में सचिन पायलट व दीपेंद्र हुड्डा के आने की चर्चा चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें