फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एसडीएम ने ली अनाज मंडी में बैठक, दी पारदर्शिता से बाजरा खरीद के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। शहर की अनाज मंडी में बाजरे की खरीद-फरोख्त को लेकर मिल रही शिकायतों के मद्देनजर मंगलवार को सुबह 11 बजे एसडीएम लक्ष्मी नारायण ने मंडी सचिव, स्टाफ और आढ़तियों के साथ बैठक की। बैठक में एसडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि क्षेत्र के किसानों का एक-एक दाना बाजरा खरीदा जाए, लेकिन पूरी प्रक्रिया प्रदेश सरकार की नीतियों के अनुरूप और पूर्ण पारदर्शिता के साथ होनी चाहिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि उन्हें मंडी में खरीद प्रक्रिया को लेकर कुछ शिकायतें प्राप्त हुई हैं, इसलिए मंडी प्रशासन को इस दिशा में विशेष सतर्कता बरतनी होगी। उन्होंने सचिव मार्केट कमेटी और सभी आढ़तियों को हिदायत दी कि वे अपना स्टॉक तत्काल चेक कराएं और किसी भी आढ़ती को गेट पास कटवाने के लिए विंडो के पास उपस्थित न रहने दिया जाए। एसडीएम ने यह भी निर्देश दिए कि किसी भी आढ़ती के पास शाम के समय भरे हुए ट्रैक्टर खड़े नहीं होने चाहिए। यदि कोई ट्रैक्टर टोकन कटवाने के बाद दोबारा लाइन में पाया गया, तो संबंधित आढ़ती के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, मंडी में आने वाले प्रत्येक ट्रैक्टर को तुरंत खाली करवाने और उसके बाहर जाने की वीडियोग्राफी कराने के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें