फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मंझावली-चीरसी रोड पर पलटी भूसे से भरी ओवरलोड ट्रॉली

विज्ञापन
विज्ञापन
तिगांव क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों से बढ़ा खतरा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

तिगांव। तिगांव क्षेत्र में मंझावली से चीरसी रोड पर शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब भूसे से लदी एक ओवरलोड ट्रॉली सड़क पर पलट गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कोई राहगीर ट्रॉली की चपेट में नहीं आया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर रोजाना ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियां चलती हैं, जिनमें क्षमता से कई गुना अधिक भूसा और अन्य सामग्री भरी होती है। इन भारी और असंतुलित वाहनों के कारण सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है। ग्रामीणों के अनुसार कई बार तो दो-दो घंटे तक यातायात बाधित रहता है, जिससे स्कूली बच्चों, दफ्तर जाने वाले लोगों और एंबुलेंस जैसी जरूरी सेवाओं को भी परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रॉली अत्यधिक भरी होने के कारण संतुलन खो बैठी और मोड़ पर अचानक पलट गई। भूसा सड़क पर फैल गया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। स्थानीय लोगों ने मिलकर किसी तरह रास्ता साफ कराया।
विज्ञापन


वर्जन
ओवरलोड वाहनों के खिलाफ समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। क्षेत्र में नियमित चेकिंग अभियान चलाकर ओवरलोड वाहनों पर सख्ती की जाएगी। -राजवीर सिंह, थाना प्रभारी तिगांव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें