फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ट्रक के नीचे फंसी स्कूटी समेत महिला को घसीटता रहा बेकाबू ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। एनएचपीसी चौक के पास बाईपास रोड पर शनिवार शाम एक बेकाबू ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि महिला स्कूटी समेत ट्रक के नीचे फंस गई। इसके बावजूद आरोपी चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय महिला को स्कूटी सहित करीब 200 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे राहगीरों ने सेक्टर-88 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन



प्रत्यक्षदर्शी भरत ने बताया कि शनिवार शाम करीब छह बजे बाईपास रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला स्कूटी समेत ट्रक के निचले हिस्से में फंस गई। इसके बावजूद चालक ने ट्रक नहीं रोका और महिला को 200 मीटर तक घसीटता चला गया। इस दौरान आरोपी चालक चलती गाड़ी से नीचे कूदकर मौके से भाग गया।
चालक के कूदने के बाद भी ट्रक बिना ड्राइवर के करीब 300 मीटर आगे तक घसीटता हुआ चला गया। इसी बीच किसी तरह महिला खुद को ट्रक के नीचे से बाहर निकालने में सफल रही, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से चोटिल हो चुकी थी।
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने पुलिस प्रशासन और एंबुलेंस सेवा पर गंभीर आरोप लगाए। लोगों का कहना था कि हादसे की सूचना देने के काफी देर बाद तक न तो पुलिस मौके पर पहुंची और ना ही एंबुलेंस आई। महिला की नाजुक हालत को देखते हुए राहगीरों ने खुद हिम्मत जुटाई और उसे तत्काल सेक्टर-88 स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसकी हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपी का ट्रक कब्जे में ले लिया। फिलहाल घायल महिला का नाम आशा सामने आ रहा है, हालांकि पुलिस प्रशासन का कहना है कि आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। घायल महिला के परिजनों से संपर्क साधने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें