फरीदाबाद। सोहना रोड पर सरूरपुर के पास नशे में धुत जेसीबी चालक ने कई वाहनों को टक्कर मारी। गुस्साए लोगों ने चालक को पकड़कर पीटा, जिसके बाद डायल 112 की टीम ने उसे भीड़ से बचाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, चालक नशे की हालत में तेज रफ्तार से सोहना रोड पर जा रहा था। उसने रास्ते में कई वाहनों को टक्कर मारी और रोकने के प्रयासों के बावजूद आगे बढ़ता रहा। इससे नाराज लोगों ने जेसीबी पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए। चालक को भागता देख लोगों ने पीछा किया और कुछ दूरी पर पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। घटना के दौरान चालक की पिटाई का वीडियो भी वायरल हो रहा है। संजय कॉलोनी चौकी प्रभारी कैलाश चंद्र ने बताया कि उन्हें अभी तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। संवाद