फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मेट्रो स्टेशन के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। सेक्टर 30 स्थित मेट्रो स्टेशन के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-2 के बाहर एक युवक अपनी स्कूटी खड़ी कर दुकान के अंदर चला गया। तभी स्कूटी से अचानक धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते स्कूटी से आग की तेज लपटें उठने लगीं। इसे देखकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
आग लगने के बाद मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए डायल 112 और दमकल विभाग को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब 5 मिनट में पूरी स्कूटी जल गई। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी खेमचंद्र जोशी ने बताया कि युवक सेक्टर 30 की ओर से आया था और उसने स्कूटी पार्क कर दी थी। महज दो मिनट बाद ही धुआं उठने लगा और आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकल विभाग के पहुंचने से पहले स्कूटी पूरी तरह जल चुकी थी। दमकल विभाग के कर्मियों ने तुरंत आग को बुझाया। आगजनी में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। प्रारंभिक जांच में स्कूटी की बैटरी में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें