फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बीके अस्पताल में जल्द शुरू होगी अमृत फार्मेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा बाहर, अस्पताल परिसर में ही किफायती दरों पर दवाएं खरीदने की सुविधा मिलेगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बीके सिविल अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए राहत की खबर है। अस्पताल परिसर में जल्द ही अमृत फार्मेसी और वीटा मिल्क बूथ की सुविधा शुरू होने जा रही है। दोनों सुविधाओं के लिए परिसर में निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। निर्माण पूरा होने और जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इन्हें मरीजों के लिए खोल दिया जाएगा।
अमृत फार्मेसी शुरू होने के बाद मरीजों को अस्पताल परिसर में ही किफायती दरों पर दवाएं खरीदने की सुविधा मिलेगी। वर्तमान में डॉक्टर की पर्ची के बाद अस्पताल की निशुल्क दवा सूची में उपलब्ध नहीं होने वाली दवाओं के लिए मरीजों और उनके परिजनों को निजी मेडिकल स्टोर का रुख करना पड़ता है। इससे उन्हें अतिरिक्त समय और पैसा खर्च करना पड़ता है। अस्पताल परिसर में अमृत फार्मेसी शुरू होने से बाहर जाने की परेशानी कम होगी। बीके अस्पताल जिले का प्रमुख सरकारी अस्पताल है और यहां रोजाना बड़ी संख्या में मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं। ऐसे में अमृत फार्मेसी और वीटा बूथ की सुविधा शुरू होने से मरीजों, बुजुर्गों और गंभीर मरीजों के तीमारदारों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

दोनों सुविधाएं शुरू होने से मरीजों और तीमारदारों को काफी राहत मिलेगी। हमारा प्रयास है कि मरीजों को इलाज के साथ जरूरी सुविधाएं भी परिसर में ही उपलब्ध कराई जाएं। - डॉ. जयंत आहूजा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें