फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नर्सिंग कर्मी पर हमला करने वाला एंबुलेंस चालक व उसका साथी धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
- सात जुलाई की रात आरोपियों ने पार्किंग विवाद में किया था हमला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। अस्पताल से ड्यूटी खत्म कर घर जा रहे नर्सिंग कर्मी पर हमला करने के मामले में पुलिस ने एंबुलेंस चालक और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। पार्किंग विवाद में हुए इस हादसे में कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया था। कर्मचारी की शिकायत पर सेक्टर 17 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई की है।

जिला फिरोजाबाद यूपी के गांव खोरई निवासी अनुज कुमार ने बताया कि वह अभी ग्रेटर फरीदाबाद में परिवार के साथ किराये पर रहता है। वहीं सेक्टर 16 स्थित मेट्रो अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के पद पर कार्यरत है। अनुज ने कहा कि वह 7 जुलाई की रात करीब साढ़े नौ बजे ड्यूटी खत्म करने के बाद पार्किंग से बाइक निकाल घर जा रहा था। तभी एक एंबुलेंस चालक बसेलवा कॉलोनी निवासी विजय भी पार्किंग से गाड़ी पीछे करने लगा। उसको रोकने के लिए वह शोर मचा रहे थे लेकिन उसने सुना नहीं। इसके बाद उसने गाड़ी पर हाथ मारते हुए रुकने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बात पर आरोप है कि एंबुलेंस चालक विजय गाड़ी के अंदर से लोहे का बना पंच निकालकर लाया और सिर पर मार दिया जिसके लगते ही वह बेहोश होकर गिर गया। इस दौरान चालक के साथ उसका साथी ठाकुर वाड़ा ओल्ड फरीदाबाद निवासी धीरज भी था। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग गए। उनके दोस्त विकास ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें