फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सीबीएसई नेशनल जूडो में अंबिका की झोली में स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडर-19 ओपन वेट कैटेगरी में बनीं चैंपियन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। करनाल के मिनर्वा पब्लिक स्कूल में आयोजित सीबीएसई नेशनल जूडो चैंपियनशिप में जिले की अंबिका कपूर ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। 28 सितंबर से चार अक्तूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में अंबिका ने अंडर-19 बालिका वर्ग की ओपन वेट कैटेगरी में यह उपलब्धि हासिल की। जिले का प्रतिनिधित्व कर रहीं अंबिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और दिल्ली की खिलाड़ियों को हराया। इसके बाद फाइनल मुकाबले में झारखंड की खिलाड़ी को पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन


इस उपलब्धि के साथ अंबिका सीबीएसई स्कूल नेशनल में स्वर्ण पदक जीतने वाली जिले की दूसरी खिलाड़ी बन गई हैं। इससे पहले वर्ष 2023 में सेंट पीटर कॉन्वेंट स्कूल की हिमांशी झावर ने यह उपलब्धि हासिल की थी। अंबिका पिछले दो वर्षों में स्कूली और फेडरेशन की 13 प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर 13 पदक जीत चुकी हैं। वह सेक्टर-88 स्थित सिटी जूडो एंड फिजिकल अकादमी में रोजाना करीब तीन घंटे अभ्यास करती हैं। अंबिका ने बताया कि उनका अगला लक्ष्य खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक जीतना है। उनके पिता करण कपूर और माता कोमल कपूर ने कहा कि बेटी खेल में जितना आगे बढ़ना चाहेगी, परिवार उसका पूरा सहयोग करेगा। वहीं होली चाइल्ड विद्यालय में पढ़ने वाली अंबिका के विद्यालय की प्रधानाचार्य वंदना भाटिया ने बताया कि अंबिका के लौटने पर सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा और उसे आगे बढ़ने के लिए सभी जरूरी सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें