फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह आज

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-16 स्थित किसान भवन में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-16 स्थित किसान भवन में सोमवार को अमर उजाला की ओर से भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शुरू होगा, जिसमें 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।


समारोह में हरियाणा बोर्ड, सीबीएसई और सीआईएससीई के उन विद्यार्थियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे, जिन्होंने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों की मेहनत को सम्मान देना तथा उन्हें भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सम्मान समारोह में भाग लेने के लिए सैकड़ों विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। आयोजन के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल करने के लिए प्रेरक मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।
विज्ञापन



समारोह में मंडल आयुक्त संजय जून, अतिरिक्त उपायुक्त अंजलि श्रोत्रिया, जिला शिक्षा अधिकारी अंशु सिंगला तथा जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बसंत कुमार ढिल्लों मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा जिले के कई वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। अधिकारी मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने के साथ अपने अनुभव साझा कर उन्हें सफलता के नए आयाम छूने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मिलेगी कॅरिअर से जुड़ी सलाह

भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, कॅरिअर चयन और लक्ष्य निर्धारण से जुड़े उपयोगी सुझाव भी मिलेंगे। विशेषज्ञ उन्हें उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार सही कॅरिअर विकल्प चुनने के लिए मार्गदर्शन देंगे। आयोजन का उद्देश्य केवल मेधावी छात्रों का सम्मान करना ही नहीं, बल्कि उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना और सफलता की दिशा में प्रेरित करना भी है। आयोजन से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए छात्र 8586924261 और 9654280624 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें