फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दीक्षा एप पर प्रशिक्षण ले रहे जिले के प्राथमिक विद्यालयों के अध्यापक

विज्ञापन
विज्ञापन
- नई शिक्षा नीति, डिजिटल संसाधनों की दी जा रही जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के प्राथमिक विद्यालयों के अध्यापक इन दिनों दीक्षा एप के माध्यम से ऑनलाइन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों को आधुनिक और तकनीक आधारित शिक्षण पद्धतियों से जोड़ने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों को नई शिक्षा नीति, नवाचार आधारित शिक्षण तकनीकों, कक्षा प्रबंधन, विद्यार्थियों के सीखने के स्तर का आकलन तथा डिजिटल संसाधनों के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी जा रही है।


दीक्षा एप पर उपलब्ध मॉड्यूल को शिक्षक अपनी सुविधा के अनुसार पूरा कर सकते हैं। प्रशिक्षण में वीडियो लेक्चर, अध्ययन सामग्री, गतिविधियां और मूल्यांकन आधारित प्रश्न शामिल हैं। इससे शिक्षकों को विषयगत ज्ञान के साथ-साथ डिजिटल दक्षता बढ़ाने में भी मदद मिल रही है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बदलते समय में शिक्षकों का तकनीकी रूप से दक्ष होना आवश्यक है, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और रोचक शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



अकादमिक ब्लॉक रिसोर्स पर्सन रूपाली ने बताया कि प्रशिक्षण पूरा करने के बाद शिक्षकों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। शिक्षा विभाग नियमित रूप से प्रशिक्षण की प्रगति की समीक्षा कर रहा है और सभी अध्यापकों को निर्धारित समय सीमा में मॉड्यूल पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षकों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि दीक्षा एप के माध्यम से उन्हें नई शिक्षण विधियों और डिजिटल उपकरणों के उपयोग की उपयोगी जानकारी मिल रही है, जिसका लाभ सीधे तौर पर विद्यार्थियों को मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें