फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमितों के साथ ही घटी संदिग्धों की संख्या

विज्ञापन
फरीदाबाद सूरजकुंड स्वास्थय केंद्र पर कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए लगी लोगों की भीड़ । - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना के मामले दिनोंदिन घटते ही जा रहे हैं। कोविड की दूसरी लहर के बाद एक दिन में सबसे कम तीन मामले रिपोर्ट हो चुके हैं। इसे स्वास्थ्य विभाग व आमजन राहत का संदेश मान रही है। हालांकि एक ओर राहत की बात यह है कि संक्रमितों की संख्या कम होने के साथ ही संदिग्ध लोगों की संख्या भी कम हो गई है। मौजूदा समय में जिले में 512 लोग स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा निगरानी में रखा जाता है। इसके लिए 28 दिन का समय निर्धारित किया गया है। इस दौरान संदिग्धों में बुखार, खांसी, जुकाम जैसे लक्षणों सहित कोरोना संक्रमण के कारण होे वाले स्वास्थ्य बदलाव की निगरानी की जाती है। अब तक जिले में 99,682 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनके संपर्क में आने वाले 5 लाख 41 हजार 271 लोग निगरानी में रखे जा चुके हैं। जिनमें से 5 लाख 40 हजार 759 लोग अपना समय पूरा कर चुके हैं। फरवरी माह में निगरानी पर रखे गए लोगों की संख्या काफी कम हो गई थी। मार्च, अप्रैल व मई महीने के दौरान यह संख्या तेजी से बढ़ी। मई की शुरुआत में भी यह संख्या 40 हजार से ऊपर पहुंच गई थी। लेकिन अब जिले के लिए राहत की बात है। फिलहाल सिर्फ 512 लोग ही संदिग्ध हैं।
वर्जन-
एक सप्ताह से संक्रमितों की संख्या 10 से भी कम है। ऐेसे में नए मामलों के जरिये संक्रमण विस्तार का खतरा भी घटा है। इसी कारण संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोग भी कम हुए हैं। फिलहाल निगरानी में काफी कम लोग हैं। - डॉ. रामभगत, कोविड नोडल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें