फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फरीदाबाद के साथ ही बल्लभगढ़ का होगा अलग भाजपा जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
संगठनात्मक दृष्टि से फरीदाबाद को भाजपा ने 2 जिलों में बांटा है
विज्ञापन

फरीदाबाद जिलाध्यक्ष के लिए 20 तो बल्लभगढ़ जिलाध्यक्ष के लिए 19 नामांकन आए

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में मंडल अध्यक्षों के बाद जिलाध्यक्षों के चुनाव प्रक्रिया के तहत रविवार को नामांकन दाखिल हुए। पार्टी ने इस बार संगठनात्मक दृष्टि से फरीदाबाद और बल्लभगढ़ के दो जिलाध्यक्ष बनाने का फैसला लिया है। रविवार को फरीदाबाद जिलाध्यक्ष पद के लिए 20 तो वहीं बल्लभगढ़ जिलाध्यक्ष पद के लिए 19 नामांकन आए।

भाजपा जिला संगठन प्रभारी नरेन्द्र वत्स ने कहा कि फरीदाबाद में सभी 29 मंडलों में मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा की जा चुकी है। चुनाव के माध्यम से संगठन में योग्य और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्षों की जिम्मेदारी दी जाएगी। रविवार को आए नामांकनों की जांच की गई। जल्द ही चुनाव प्रक्रिया पूर्ण कर जिला अध्यक्ष के नामों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन


फरीदाबाद में संगठनात्मक चुनाव के लिए जिला चुनाव अधिकारी पटौदी के पूर्व विधायक सत्यप्रकाश जरावता, जिला चुनाव सह अधिकारी प्रवीण जैन को नियुक्त किया गया है। इनके साथ ही भाजपा जिला संगठन प्रभारी नरेंद्र वत्स की उपस्थिति में जिले के चुनाव सह अधिकारी वरिष्ठ भाजपा नेत्री नीरा तोमर और जिला महामंत्री सुरेन्द्र जांगड़ा को फरीदाबाद में कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष बनने के लिए आवेदन किया।
विज्ञापन


जिला चुनाव अधिकारी सत्य प्रकाश जरावता ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता उत्साहित हैं और संगठन पर्व को उत्सव की तरह मना रहे हैं। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत ही पदाधिकारियों का चयन होता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर बूथ अध्यक्ष तक भाजपा में कार्यकर्ताओं को ही मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में जिला अध्यक्षों के नामांकन आज प्राप्त किये गए और उनकी जांच के बाद प्रदेश संगठन को भेजे जाएंगे। जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें