फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ईंट भट्ठा श्रमिकों को बंधक बनाए जाने के आरोप की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
-शिकायत पर एसडीएम ने गठित की संयुक्त जांच समिति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हथीन। अंधरोला गांव स्थित एक ईंट भट्ठा पर श्रमिकों को बंधक बनाए जाने एवं उनको उत्पीड़न के संबंध में मिली शिकायत की जांच के लिए एसडीएम अप्रितम ने संयुक्त जांच कमेटी का गठन किया है। संयुक्त जांच कमेटी में तहसीलदार हथीन, श्रम निरीक्षक, सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, थाना प्रबंधक हथीन एवं बंधुआ मजदूर चौकसी समिति के गैर सरकारी सदस्यों को शामिल किया गया है।
समिति मौके पर जाकर श्रमिकों से बात करेगी और आरोपों की गहनता से जांच करेगी। इस मामले में उत्तरप्रदेश के जिला अलीगढ़ के अकराबाद थाना के गांव नंगला आशा के निवासी रोहतास ने जिला उपायुक्त पलवल, राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष, श्रम आयुक्त हरियाणा, पुलिस महानिदेशक हरियाणा एवं एसपी पलवल को लिखित शिकायत दी है। रोहतास ने अधिकारियों को भेजी शिकायत में कहा है कि अंधरोला गांव स्थित ईंट भट्ठा मालिक ने पीड़ित की पत्नी भूरी, बाबू, हरबंस, अर्जुन, बिष्णु, राधाचरण, सूरजपाल, विनोद एवं कन्हैया को महिलाओं एवं बच्चों सहित बंधक बना रखा है। ईंट भट्ठा मालिक व उसके आदमी मजदूरों से जबरन ईंट पथाई का काम ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूरी मांगने पर उनकी पिटाई की जाती है। मजदूरों के लिए मात्र आटे दाल की व्यवस्था की जाती है। ईंट भट्ठा के मालिक के आदमी शराब पीकर मजदूरों की निगरानी करते हैं। ईंट भट्ठा मालिक ने कई मजदूरों से सादा कागज एवं स्टाम्प पेपरों पर हस्ताक्षर एवं अंगूठा निशान लिए हुए हैं। पीड़ित ने एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। इस शिकायत को एसडीएम अप्रितम ने गंभीरता से लेकर संयुक्त जांच कमेटी को निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने मामले के सभी तथ्यों की विस्तृत जांच की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें