- पुलिस से नहीं मिला न्याय तो परिवार के खिलाफ कोर्ट का खटखटाया दरवाजा
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। थाना पिनगवां क्षेत्र के गांव शिकारवा में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने अपने ही पिता, मां, भाई और बहनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक का आरोप है कि उसके पिता ने साजिशन उसे और उसकी पत्नी को न केवल बुरी तरह पीटा, बल्कि जान से मारने की कोशिश भी की। पीड़ित युवक ने अदालत में शिकायत दायर कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
अदालत में दाखिल की गई याचिका में इक़बाल पुत्र सहाबुद्दीन, निवासी गांव शिकारवा ने बताया कि वह पिछले तीन साल से अपने माता-पिता से अलग रह रहा है। 16 मई की शाम उसका अपने घर आना-जाना होने पर पिता सहाबुद्दीन, भाई मोहम्मद कैफ, मां जमशीदा, बहन जीनत और आलिया ने मिलकर उसकी पत्नी संजीदा पर हमला कर दिया। आरोप है कि सभी ने दरांत और लाठियों से लैस होकर उसके घर में घुसकर पत्नी की बुरी तरह पिटाई की। घटना के लगभग 20 मिनट बाद जब वह घर पहुंचा तो सभी आरोपी वहां मौजूद थे और उसकी पत्नी को गालियां दे रहे थे। इक़बाल के मुताबिक जब उसने विरोध किया तो उसके पिता ने उसके सिर पर लाठी चला दी। आरोप है कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।इक़बाल का कहना है कि 17 मई को उसने पुलिस में शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने थाना प्रभारी, उच्च अधिकारियों और एसपी कार्यालय में भी शिकायत दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अपने पिता द्वारा उनके खिलाफ की गई शिकायत की जब आरटीआई से कॉपी मांगी गई तो पुलिस रिकॉर्ड में ऐसी किसी भी शिकायत नहीं मिलने के बारे में बताया ।