फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: महिला से दुष्कर्म और ब्लैकमेल का मामला, तीन आरोपियों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
-गदपुरी थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर की कार्रवाई, आरोपियों की तलाश जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। गदपुरी थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुख्य आरोपी नारायण और उसके दो रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने बताया कि उसका पति ड्राइवर है और अकसर घर से बाहर रहता है। 18-19 जुलाई की रात करीब 12 बजे नारायण नामक युवक उसके घर में घुस आया और उसे जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने उस दौरान महिला की आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें भी बना लीं। इसके बाद वह लगातार उसे ब्लैकमेल करता रहा और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार होटलों में ले जाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


एक अगस्त को महिला ने गदपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि नारायण ने उसे पलवल से बाहर न जाने की धमकी भी दी। इसी दौरान अलावलपुर चौक स्थित एक होटल के पास नारायण व उसके रिश्तेदारों ने महिला का पर्स छीन लिया, जिसमें 20-25 हजार रुपये थे। इसके बाद आरोपियों ने उसे धमकी देकर अपने साथ ले जाकर बच्चे के अपहरण का प्रयास भी किया। गदपुरी थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें