फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: विवाहिता से दहेज को लेकर मारपीट, पति ने घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिनगवां। खंड की एक विवाहिता के साथ दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोप है कि अधिक दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता के पिता ने इस संबंध में पिनगवां थाना में शिकायत देकर न्याय की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, उन्होंने अपनी बेटी की शादी वर्ष 2010 में मुस्लिम रीति-रिवाज से घासेड़ा निवासी सद्दाम पुत्र फते मोहम्मद उर्फ फत्ती के साथ की थी। कुछ समय बाद ही उनकी लड़की को कम दहेज लाने के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता के पिता का आरोप है कि दामाद नशे का आदी है और अक्सर उनकी बेटी पर पैसे लाने का दबाव बनाता है। विवाहिता छह बच्चों की मां है, लेकिन पति घर खर्च तक नहीं देता। बताया गया कि 20 मार्च को ईद के मौके पर बच्चों के लिए कपड़े मांगने पर पति ने बेरहमी से मारपीट की। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें