फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: खेत से शुरू हुए विवाद में महिला समेत परिवार पर जानलेवा हमले का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पलवल। हसनपुर थाना क्षेत्र के अच्छेजा गांव में जेसीबी मशीन से खेत में काम कर रहे युवकों से विवाद के बाद घर में घुसकर महिला और उसके परिवार पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पांच नामजद आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हसनपुर थाना प्रभारी हरिओम के अनुसार अच्छेजा गांव निवासी ज्योति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 जुलाई की रात करीब 8:40 बजे गांव से बाहर खेतों में जेसीबी मशीन चल रही थी। उस पर उसके भतीजे जितेंद्र उर्फ सोभी और यशपाल उर्फ बॉबी काम कर रहे थे। इसी दौरान दीपक, अनुज, भोलू उर्फ दुष्यंत और परविंदर समेत कुछ लोग वहां पहुंचे और दोनों युवकों से गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से मारपीट की। इसके बाद करीब नौ बजे आरोपी कार में सवार होकर उनके घर पहुंचे और घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट की। हमले में ज्योति, उसके पति अर्जुन और परिवार के अन्य सदस्यों को चोटें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शुक्रवार को नामजदों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें