फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पलवल डिपो में अंदर से होकर जाएंगी रोडवेज की सभी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बुलंदशहर को जाने वाली बसों को दिए गए आदेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीराबाद। बल्लभगढ़ बस डिपो से आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बुलंदशहर को जाने वाली रोडवेज की सभी बसें अब पलवल बस डिपो के अंदर से होकर जाएंगी। इससे यात्रियों को चढ़ने और उतरने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। यह आदेश महाप्रबंधक की ओर से सभी चालक व परिचालक को दिए गए हैं। अगर कोई इस आदेश की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

बल्लभगढ़ बस डिपो से 164 बसें विभिन्न रूटों पर चलाई जाती हैं। इसमें से करीब 20 से 25 बसें आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बुलंदशहर, भरतपुर को जाती हैं। यह बसें वाया पलवल होकर अपने गंतव्य तक पहुंचती हैं, लेकिन चालक-परिचालक सवारियों को पलवल बस स्टैंड के बाहर नेशनल हाईवे पर ही उतार देते हैं। इसकी वजह से बस स्टैंड में इंतजार कर रहे यात्रियों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी को ध्यान में रखते हुए अब महाप्रबंधक की ओर से सभी चालक और परिचालक को आदेश दिए गए हैं। ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो और साथ ही नेशनल हाईवे पर जाम भी नहीं लगेगा। ड्यूटी इंचार्ज ओमप्रकाश ने बताया कि अगर कोई चालक परिचालक महाप्रबंधक के आदेश के अवहेलना करता है तो शिकायत मिलने पर उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें