-आइकॉनिक-11 के लिए सुमित यादव ने खेली 84 रन की पारी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। खेड़ी गुजरान स्थित एकेपी क्रिकेट मैदान पर शुक्रवार को एकेपी क्रिकेट अकादमी ने आइकॉनिक-11 को 86 रन से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एकेपी अकादमी ने 40 ओवर में 329 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आइकॉनिक-11 की टीम 38 ओवर में 243 रन पर सिमट गई। हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले अंशुल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
एकेपी के लिए दिविज खत्री ने 75 और अंशुल ने 70 रन बनाए। इसके अलावा मोहम्मद फरहान ने 68 और दक्ष अवस्थी ने 40 रन का योगदान दिया। आइकॉनिक-11 के लिए रुद्र राउत ने तीन और सुमित यादव ने दो विकेट चटकाए। जवाब में आइकॉनिक-11 के लिए सुमित यादव ने 84 रन बनाए। एकेपी अकादमी के लिए नितिन, रितेश और यश ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं सात्विक, अंशुल, कृष्णा और फरहान को एक-एक विकेट मिला।