फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: निमिश की बल्लेबाजी से एके टाइगर्स स्पोर्ट्स क्लब विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
- एकेपी क्रिकेट अकादमी को 48 रन से हराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। खेड़ी गुजरान स्थित एकेपी क्रिकेट मैदान पर बुधवार को 30 ओवर के मैच में एके टाइगर्स स्पोर्ट्स क्लब ने एकेपी क्रिकेट अकादमी को 48 रन से हराया। एके टाइगर्स की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 225 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से निमिश ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 80 रन बनाए। उनके अलावा गौरव ने 55 और ध्रुव ने 46 रन की पारी खेली। एकेपी की ओर से हर्षिल ने एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एकेपी अकादमी की टीम 177 रन ही बना सकी। वत्सल गांधी ने 72 रन की पारी खेली। एके टाइगर्स के हवनेश ने तीन और मोहित, रुद्र और सैयम ने एक-एक विकेट लिया। टीम के लिए अर्धशतकीय पारी खेलने वाले निमिश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें