फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एके टाइगर्स ने एकेपी अकादमी को 6 रन से दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरव बेस्ट बैटर और वैभव को मिला बेस्ट बॉलर का खिताब
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। पाखल स्थित मोहन क्रिकेट मैदान पर बुधवार को ट्राई सीरीज के फाइनल में एके टाइगर्स स्पोर्ट्स क्लब ने एकेपी अकादमी को 6 रन से हराया। 30 ओवर के मुकाबले में एके टाइगर्स ने 172 रन का स्कोर खड़ा किया। भव्य डागर ने 24 और गौरव सिंह ने 21 रन बनाए। एकेपी के वैभव कक्कड़ और सात्विक बब्बर ने तीन-तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

जवाब में एकेपी की टीम 28.3 ओवर में 166 रन पर ढेर हो गई। जहान भाटिया ने 38, अक्षित ने 24 और सार्थक ने 20 रन बनाए। एके टाइगर्स के लिए भव्य, निखिल, प्रद्युम्न, आस्तिक और संयम ने एक-एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच भव्य डागर को चुना गया। वहीं गौरव कुमार को बेस्ट बैटर और वैभव कक्कड़ को बेस्ट बॉलर के खिताब से नवाजा गया। वैभव चौहान को बेस्ट विकेटकीपर का खिताब मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें