फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्यूआई का स्तर 400 पार, गैस चैंबर में तब्दील हुई औद्योगिक नगरी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्यूआई का स्तर 400 पार, गैस चैंबर में तब्दील हुई औद्योगिक नगरी
विज्ञापन

फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी बुधवार को गैस चैंबर में तब्दील हो गई। वायुमंडल में प्रदूषक तत्वों का स्तर बेहद गंभीर स्तर पर पहुंच गया। जिले में बुधवार का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में पार्टिकुलेट मैटर (पीएम)- 2.5 का स्तर 404 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया जबकि बल्लभगढ़ में यह 469 तक पहुंच गया। ऐसे में लोगों को सांस लेने में भी तकलीफ होने लगी है। इसके अलावा अस्पतालों में खांसी, आंखों में जलन, त्वचा संबंधी रोग के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। डॉक्टर लोगों को घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क लगाने की सलाह दे रहे हैं। वहीं आसमान में स्मॉग छाए रहने के कारण सूरज के दर्शन ही नहीं हुए। अभी कुछ दिनों तक और स्मॉग छाए रहने की आशंका है।
दिवाली के दो-तीन दिन पहले ही फरीदाबाद में स्मॉग दिखने लगा था। हालांकि उस दौरान एक्यूआई का स्तर 300 से नीचे था। मगर दिवाली के बाद से एक्यूआई का स्तर लगातार बढ़ रहा है। 30 अक्तूबर को शहर की फिजा में पीएम-2.5 की मात्रा 404 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज की गई जबकि बल्लभगढ़ में यह बढ़कर 469 पहुंच गई है। बल्लभगढ़ एक्यूआई का स्तर मंगलवार के मुकाबले करीब 150 प्वाइंट्स अधिक है। मंगलवार को बल्लभगढ़ में एक्यूआई 309 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया था। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार फसलों के अवशेष जलने से निकलने वाले धुएं व दिवाली पर जलाए गए पटाखों के कारण वायु प्रदूषण का स्तर बिगड़ चुका है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी जयभगवान शर्मा के अनुसार तेज हवा और बारिश से ही इस प्रदूषण से निजात मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तार जलाने वाले कबाड़ी का चालान काटा
नगर निगम के लाख दावों के बावजूद कूड़े में आग लगाने की घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है। बुधवार तड़के न्यू टाउन रेलवे स्टेशन के पास एक कबाड़ी ने तांबा निकालने के लिए बिजली की पुरानी तारों में आग लगा दी। उससे निकलने वाले जहरीले धुएं के कारण आसपास के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान किसी ने उसकी वीडियो बना ली और उसे नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी के पास भेज दिया। स्वास्थ्य अधिकारी डा. उदयभान ने बताया नगर निगम की टीम ने मौके पर जाकर कबाड़ी रिजवान कबाड़ी का पांच हजार रुपये का चालान किया है। हालांकि बुधवार को कई स्थानों पर भी कूड़ा जलाने की शिकायत मिली है। इनमें ईएसआई अस्पताल के पीछे कूड़े में किसी ने आग लगा दी, जिसके धुएं से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें