फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद भी वायु गुणवत्ता में नहीं हुआ सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के बाद भी वायु गुणवत्ता में नहीं हुआ सुधार
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले में प्रदूषण का स्तर अब भी खराब श्रेणी में बना हुआ है। रविवार को हुई बारिश व लगातार चल रही हल्की हवा भी बढ़ते प्रदूषण पर लगाम नहीं लगा पाई। रविवार को फरीदाबाद में वायु गुणवत्ता सूचकांक 358 दर्ज किया गया। इससे घर में बैठे लोगों को सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन की शिकायत हुई।
पिछले काफी दिनों से फरीदाबाद में प्रदूषण का स्तर बहुत खराब श्रेणी में बना हुआ है। रविवार को दो दिन से हो रही बारिश भी प्रदूषण पर कोई खास असर नहीं दिखा सकी। प्रदूषण अब यह खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया है। पिछले दो दिनों के दौरान शहर की हवा में काफी जहर घुल गया है और आसमान में स्मॉग छाया हुआ है। शनिवार को फरीदाबाद का एयर क्वालिटी इंडेक्स 415 दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी सूची के अनुसार रविवार को बल्लभगढ़ क्षेत्र का प्रदूषण काफी साफ रहा। यहां का एक्यूूआई 163 दर्ज किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि हवा की गति बहुत कम हो गई है। मौसम में ठंड होने के कारण भी प्रदूषित कण थोड़ा नीचे आ गए हैं, जिससे स्मॉग अधिक दिखाई दे रहा है। हमारी टीमें लगातार प्रदूषण संबंधित गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें