फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 के पार पहुंचा प्रदूषण का स्तर, सांस लेने में हो सकती है तकलीफ

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को फरीदाबाद के वातावरण में प्रदूषण तत्व पर्टिकुलेट मैटर (पीएम) 2.5 की मात्रा 300 माइक्रोग्राम के पार पहुंच गई। हालांकि, बल्लभगढ़ में फरीदाबाद के मुकाबले हवा साफ रही।
विज्ञापन

फरीदाबाद देश के सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल है। यहां प्रदूषण का स्तर हमेशा सामान्य से दो से चार गुना तक बढ़ा रहता है। वहीं, लॉकडाउन के दौरान इसमें काफी सुधार हुआ था। पिछले कुछ समय में इसके स्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। पिछले एक सप्ताह से वायुमंडल में प्रदूषक तत्व पर्टिकुलेट मैटर (पीएम) 2.5 की मात्रा 200 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर के आसपास रही। शाम को अचानक आसमान में धुएं का गुबार छाया रहा, जिससे लोगों को सांस लेने और आंखों में जलन होने की समस्या होने लगी।
प्रदूषण नियंत्रण विभाग के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को पीएम 2.5 की मात्रा 300 माइक्रोग्राम के पार पहुंच गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण विभाग के बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली के प्रदूषण स्तर 300 माइक्रोग्राम को पीछे छोड़ते फरीदाबाद का एक्यूआई बढ़कर 314 माइक्रोग्राम तक पहुंच गया। जोकि बहुत ही खराब है। इससे दमा रोगियों की परेशानी बढ़ सकती है और सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन

बल्लभगढ़ में शुद्ध रही हवा
फरीदाबाद के मुकाबले मंगलवार को बल्लभगढ़ की हवा काफी शुद्ध रही। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट के अनुसार बल्लभगढ़ में मंगलवार को एक्यूआई 138 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया, जबकि फरीदाबाद में इससे दोगुना दर्ज किया गया।
विज्ञापन

यूं बढ़ता चला गया एक्यूआई
7 अक्तूबर : 202 माइक्रोग्राम
8 अक्तूबर : 200 माइक्रोग्राम
9 अक्तूबर : 198 माइक्रोग्राम
10 अक्तूबर : 209 माइक्रोग्राम
11 अक्तूबर : 204 माइक्रोग्राम
12 अक्तूबर : 264 माइक्रोग्राम
13 अक्तूबर : 314 माइक्रोग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें