केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के अनुसार, शुक्रवार सुबह आठ बजे बल्लभगढ़ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 428 दर्ज किया गया। यह गंभीर श्रेणी में है। वहीं, एनआईटी क्षेत्र में एक्यूआई 357, सेक्टर-11 में 308 और सेक्टर-30 में 259 दर्ज किया गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में दिवाली के बाद से ही वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार सुबह पूरा शहर स्मॉग की मोटी चादर में लिपटा गया। आसमान में धुंध छाए रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने से स्थिति गैस चैंबर जैसी हो गई है। सड़कों पर दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालकों को भी परेशानी हुई। सुबह के समय वाहन चालकों को लाइट जलाकर सफर करना पड़ा।
विज्ञापन
केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के अनुसार, शुक्रवार सुबह आठ बजे बल्लभगढ़ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 428 दर्ज किया गया। यह गंभीर श्रेणी में है। वहीं, एनआईटी क्षेत्र में एक्यूआई 357, सेक्टर-11 में 308 और सेक्टर-30 में 259 दर्ज किया गया। शहर के अधिकांश हिस्सों में हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है। बल्लभगढ़ में स्थिति सबसे अधिक चिंताजनक है।
सांस और आंखों की परेशानी बढ़ी
प्रदूषण बढ़ने का असर लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। सुबह और शाम के समय घर से बाहर निकलने वाले लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। कई लोगों को आंखों में जलन, गले में खराश और खांसी की शिकायत हो रही है। जिला नागरिक अस्पताल में भी आंखों में जलन और खांसी की समस्या लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। सांस संबंधी परेशानी से जूझ रहे लोगों को अधिक दिक्कत हो रही है।