फरीदाबाद। गांव भांखरी में रेस्तरां संचालक से खाना ऑर्डर करने के बहाने 22,500 रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के डीग जिले के गांव जोधपुर निवासी अतीशान के रूप में हुई है। आरोपी ने रेस्तरां संचालक को फोन कर ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। पूछताछ में सामने आया कि उसने ही पीड़ित को फोन कर ठगी की थी। वह इस मामले में सेकेंड लेयर खाताधारक भी है। इससे पहले गिरफ्तार जमशेद के बैंक खाते से 6,500 रुपये अतीशान के खाते में आए थे। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। संवाद