फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एआईसीसी ऑब्जर्वर सांसद मणिकम कार्यकर्ताओं से हुए रूबरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक में कहा- हरियाणा में बहुत जल्द ही कांग्रेस का मजबूत और संगठित संगठन खड़ा दिखेगा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के ऑब्जर्वर एवं लोकसभा सांसद मणिकम टैगोर ने सोमवार को गदपुरी में पृथला विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उनके साथ बैठक में जिले के सह-प्रभारी एवं संगठन सृजन को लेकर प्रदेश के ऑब्जर्वर रोहताश बेदी भी मौजूद रहे। बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन सृजन के लिए सुझाव मांगे और एक-एक कार्यकर्ताओं से रूबरू भी हुए।

लोकसभा सांसद ने कहा कि हरियाणा में बहुत जल्द ही कांग्रेस का मजबूत और संगठित संगठन खड़ा दिखाई देगा। पार्टी हाईकमान हरियाणा में संगठन जल्द से जल्द बनाने के लिए गंभीर है और मुझे जिम्मेदारी दी गई है कि फरीदाबाद जिले में मजबूत संगठन के लिए प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता से विचार-विमर्श कर सारा ब्यौरा तैयार कर कांग्रेस हाईकमान के समक्ष रखा जाए। इसके लिए वह अबतक जिले की सभी छह विधानसभाओं में कार्यकर्ताओं से रूबरू हो चुके हैं।
विज्ञापन

सांसद ने कहा पिछले कई वर्षो से संगठन के अभाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल जरूर कम हुआ है, लेकिन अब कांग्रेस मजबूत संगठन खड़ा करेगी। इसमें जिलाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी इत्यादि सभी पदों पर नियुक्तियां होंगी और मेहनती कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी जाएंगी। जिले में 3 से 6 नामों का पैनल बनाकर कांग्रेस हाईकमान के पास भेजा जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, पृथला के मौजूदा कांग्रेसी विधायक रघुबीर तेवतिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास कर्मठ कार्यकर्ताओं की बड़ी ताकत है। इन्हीं कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर हरियाणा में कांग्रेस के पांच सांसद और 37 चुने गए विधायक पुरजोर तरीके से संसद व विधानसभा में जनता की समस्याओं की आवाज को बुलंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें