फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: छात्रों को एआई से सिखाया जा रहा कविता लिखना

विज्ञापन
विज्ञापन
एतमादपुर के प्राइमरी स्कूल ने अनोखी पहल शुरू की
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। आधुनिक तकनीक के इस दौर में जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तेजी से लोकप्रिय हो रही है, वहीं जिले के एतमादपुर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल ने एक अनोखी पहल शुरू की है। यह जिले का पहला सरकारी स्कूल बन गया है, जहां शिक्षक छोटे-छोटे बच्चों को एआई की मदद से कविता लिखना और रचनात्मकता विकसित करना सिखा रहे हैं।



स्कूल में हर सप्ताह आधुनिक तकनीक पर विशेष सत्र आयोजित किए जाते हैं। इन सत्रों में विद्यार्थियों को एआई के उपयोग की बारीकियां सिखाई जाती हैं। शिक्षक बच्चों को बताते हैं कि कैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से विचारों को शब्दों में ढाला जा सकता है और तकनीक रचनात्मकता को और सशक्त बना सकती है।
विज्ञापन




प्रधानाचार्य चतर सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों में एआई के प्रति जिज्ञासा और उत्साह देखने लायक है। छोटी कक्षा के बच्चे अब न केवल एआई की मदद से कविता लिखना सीख रहे हैं, बल्कि खुद भी रचनात्मक प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों में तकनीकी समझ और साहित्यिक संवेदना का समन्वय करना है।



प्रधानाचार्य के अनुसार, यह पहल नई शिक्षा नीति (एनईपी-2020) के अनुरूप शुरू की गई है, ताकि विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर से ही डिजिटल युग की भाषा और कौशल से जोड़ा जा सके। आने वाले समय में स्कूल में एआई आधारित प्रोजेक्ट्स, कहानियां और संवाद लेखन पर भी कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन




इस पहल की जानकारी मिलते ही आसपास के कई स्कूलों के शिक्षक भी इस मॉडल को अपनाने की योजना बना रहे हैं। एतमादपुर का यह सरकारी स्कूल अब अन्य विद्यालयों के लिए तकनीक और रचनात्मकता के संगम का प्रेरणास्रोत बनता जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें