कुछ लोग कुर्सियों पर तो कुछ जमीन पर बैठकर प्रतीक्षा करते रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के एनआईटी 3 स्थित ईएसआईसी अस्पताल में मंगलवार को भी मरीजों की भीड़ देखने को मिली। लोग घंटों अस्पताल में दवाई के लिए इंतजार करते रहे। कोई लोग कुर्सियों पर बैठकर तो कुछ लोग तो जमीन पर ही बैठकर अपने नंबर की प्रतीक्षा करते रहे।
मरीजों ने बताया कि काउंटरों पर कई बार डॉक्टरों को दवाइयां ढूंढने में देर हो जाती है। इसके चलते मरीजों को अधिक प्रतीक्षा करनी पड़ती है । ऐसा ही आज भी हो रहा है। नरेंद्र नाम के एक मरीज ने कहा कि पहले लाइन में लगकर टोकन लिया और अब इसके बाद अपने नंबर की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बैठे-बैठे करीब 2 घंटे हो गए हैं।
गुलशन नाम के एक अन्य मरीज ने बताया कि पिछले 2-3 घंटों से बैठे हैं, अभी तक नंबर नहीं आया है। अभी करीब आधा घंटा और लगेगा तब दवाई मिलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि दवाइयों का एक-दो काउंटर और होना चाहिए।