फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी करने का परिवार वाले बना रहे थे दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बेटियों की हत्या के बाद आत्महत्या करने का मामला, पुलिस ने किया केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर- 8 में रहने वाला निखिल डेढ़ महीने पहले हुई पत्नी पूजा की मौत के बाद परिवार की ओर से दूसरी शादी का दबाव बनाने को लेकर परेशान था। पत्नी की मौत का दुख अभी कम भी नहीं हुआ था और दो छोटी बच्चियों की परवरिश की चिंता उसे सताए जा रही थी। इस पर परिवार वालों का दूसरी शादी के लिए कहना उसे और परेशान कर रहा था। इसी के चलते निखिल ने डेढ़ महीने और दो साल की बेटियों को फंदे से लटकाकर हत्या के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। थाना सेक्टर आठ पुलिस ने उदयशंकर की शिकायत पर निखिल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

सेक्टर-8 निवासी उमा शंकर ने बताया कि उनका छोटा बेटा निखिल दूसरी मंजिल पर अपने परिवार के साथ रहता था। करीब डेढ़ महीने पहले निखिल की पत्नी की डिलीवरी के दौरान मौत हो गई थी। निखिल की पहले भी एक दो साल की बेटी थी और दूसरी भी डेढ़ महीने पहले बेटी हुई। वहीं उनका बड़ा बेटा मनीष पहली मंजिल पर रहता है। तब से ही निखिल परेशान रहता था। दोनों बच्चों की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। उसकी कई महीने पहले नौकरी भी छूट गई थी। इसी वजह से परिवार के लोग उस पर दूसरी शादी का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को सामने आया था मामला
बृहस्पतिवार की शाम को पिता उमा शंकर कोर्ट में काम करने के बाद वापस घर आए। घर आने के बाद अपनी पोतियों से मिलने के लिए निखिल के कमरे के पास गए। कमरा बंद होने की वजह से उन्होंने काफी शोर मचाया उसके बावजूद कोई आवाज नहीं आ रही थी। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कमरे का गेट खोला तो निखिल, दो साल की सिद्धि और डेढ़ माह की बेटी रिद्धि के साथ फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।
विज्ञापन



दोनों भाई एक-दूसरे पर बना रहे थे शादी के लिए दबाव
निखिल की भाभी की फरवरी 2025 में हार्टअटैक से मौत हो गई थी। निखिल पहले ठेकेदार के अधीन काम करता था, जो उसने बंद कर दिया था। बड़ा भाई मनीष एक निजी कंपनी में काम करता है। पिता उदय शंकर इंडियन ऑयल कंपनी सेक्टर 12 से रिटायर्ड हैं। मनीष के बच्चे उसकी पत्नी के मरने के बाद अपने मामा के घर पर रह रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि दोनों भाई एक दूसरे पर शादी करने का दबाव बना रहे थे। जिसके कारण निखिल मानसिक रूप से भी ज्यादा परेशान रहने लगा था। पुलिस ने दोनों बच्चियों और निखिल के शव को पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें