फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार माह बाद केवल चार नए मामले मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को चार नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि की गई। करीब चार माह बाद जिले में पांच से कम लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे पहले फरवरी माह में इतने कम मरीज मिलने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई थी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को चार्मसवुड विलेज, जवाहर कॉलोनी, सेहतपुर व एनआईटी एक से नए कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं, 22 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हो गए हैं। जिले में पिछले पांच दिनों से किसी कोरोना संक्रमित को मौत नहीं हुई है। विभाग के अनुसार जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 99,660 हो गई है। इनमें से 98,799 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अभी तक जिले में 716 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। जिले में कुछ एक्टिव केसों की संख्या 145 रह गई है। इसमें से 87 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। शेष 58 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जिले में 46 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। वहीं, दो मरीजों को वेंटिलेटर पर रखा गया है। कोविड-19 नोडल डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में कोरोना का एक्टिव केस रेट मात्र 0.1 फीसदी रह गया है। सोमवार को 3359 नए सैंपल लिए गए। इसमें से 415 की रिपोर्ट लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें