फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 साल बाद मकान देखने पहुंची महिला तो बना मिला होटल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। दिल्ली निवासी एक महिला ने साल 2003 में सेक्टर-21 में एक मकान खरीदा और दिल्ली चली गईं। 19 साल बाद जब वह इसे देखने पहुंचीं तो वहां एक होटल बना हुआ मिला। पूछताछ में पता लगा कि किसी ने उनके मकान को अपना बताकर बेच दिया। महिला ने पुलिस को शिकायत देकर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि पड़ोसी ने उनकी फर्जी फोटो व हस्ताक्षर के माध्यम से मकान को किसी अन्य के हाथों बेच दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दिल्ली शकरपुर निवासी रश्मि शर्मा ने पुलिस को बताया वह परिवार समेत दिल्ली में रहती हैं। सेक्टर-21सी में उन्होंने करीब 291 वर्गगज में बना मकान दिल्ली वसंत विहार निवासी एक व्यक्ति से खरीदा था। साल-2003 में मकान का मालिकाना हक पाने के लिए उन्होंने सेक्टर-55 स्थित हाउसिंग बोर्ड में आवेदन किया था। इसके बाद वह पति के साथ दिल्ली में रहने लगीं। कुछ दिन पहले वह अपने मकान को देखने फरीदाबाद आईं। तब उन्होंने देखा कि मकान की जगह पर एक होटल चल रहा है। पूछने पर होटल संचालक ने बताया कि मकान को इंदरजीत सिंह सूरी व परणजीत सिंह सूरी नाम के लोगों ने बेच दिया है। आरोप है कि दोनों ने फर्जी तरीके से हस्ताक्षर कर मकान बेचा है। सेक्टर-58 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें