फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हवाबाजी के लिए पार्टी में किया हवाई फायर, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रेस्टोरेंट में चल रही थी जन्मदिन की पार्टी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-79 स्थित रेस्टोरेंट में जन्मदिन की पार्टी के दौरान एक युवक ने हवाबाजी दिखाने के चक्कर में हवाई फायर कर दिया। आरोपी युवक ने एक के बाद एक कई राउंड फायर किए। इससे रेस्टोरेंट में बैठे लोगों के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पंहुची लेकिन इससे पहले आरोपी जा चुका था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एनआईटी निवासी रेस्टोरेंट संचालक विनय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका सेक्टर-79 में एक रेस्टोरेंट है। रविवार रात रेस्टोरेंट में बच्चे के जन्मदिन की पार्टी मनाने कुछ लोग पहुंचे। उनमें दो पुरूष, एक महिला और चार बच्चे शामिल थें। ओपन लॉन में पार्टी चल रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने जेब से पिस्तौल निकालकर हवाई फायरिंग कर दी। उसने एक के बाद एक कई राउंड गोलियां चलाईं। गोलियों की आवाज से रेस्टोरेंट में बैठे अन्य लोग घबरा गए। पुलिस के आने से पहले आरोपी रेस्टोरेंट से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें