फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ट्रक की टक्कर से कार सवार अधिवक्ता घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। क्षेत्र के सोहना मार्ग पर गत 11 फरवरी की देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक एक अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अधिवक्ता मंदीप शर्मा अपनी ब्रेज़ा कार से तावडू से सोहना की ओर जा रहे थे। रास्ते में ब्रेकर पर उन्होंने जैसे ही गाड़ी रोकी, पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे बाल-बाल बचे और उन्हें आंतरिक चोटें भी आई हैं। बताया गया है कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार होने की कोशिश करने लगा। शिकायतकर्ता के अनुसार चालक शराब के नशे में पूरी तरह धुत था और उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। इसी दौरान ट्रक ने एक अन्य पिकअप वाहन को भी टक्कर मारी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वे करीब दो घंटे तक सड़क पर खड़े रहे, लेकिन समय पर पुलिस सहायता नहीं मिली। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें