फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दो कारों की टक्कर में अधिवक्ता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरी कार में सवार चार लोग घायल एक युवक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर सेक्टर 8 फ्लाईओवर पर दो गाड़ियों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक अधिवक्ता की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मृतक कुलदीप की कार गलत दिशा में आ रही थी।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर 8 पर दोनों गाड़ियों की आमने सामने की टक्कर हुई । दोनों की गति काफी ज्यादा थी। जानकारी के अनुसार सफेद रंग की टोयोटा कार और एक इनोवा कार की आमने- सामने की टक्कर हो गई। हादसे के बाद सफेद रंग की कार डिवाइडर पर चढ़ गई। कार में सवार अधिवक्ता कुलदीप सिंह भाटी सवार थे। वह सेक्टर 7 डी के रहने वाले थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक इनोवा दिल्ली से जयपुर की तरफ जा रही थी। इनोवा में चार लोग सवार थे। इस हादसे में इनोवा कार में सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार में युवक फंस गया। जिसको जैसे-तैसे करके बाहर निकाला गया। इनोवा कार में सवार घायल को युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें