फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: संशोधित खबर- तेज रफ्तार डंपर ने टेंपो को मारी टक्कर, दो महिलाओं की मौत, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संशोधित खबर-
विज्ञापन

-नूंह के मोहम्मदपुर अहिर क्षेत्र में हुई दुर्घटना, टेंपों में सवार थीं मजदूरी करने जा रही महिलाएं
-डंपर चालक की तलाश में जुटी पुलिस

संवाद न्यूज़ एजेंसी
तावड़ू। नूंह जिले के तावड़ू उपमंडल अंतर्गत मोहम्मदपुर अहिर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गांव कोटा के पास रामपुर सड़क पर सवारियों से भरा एक टेंपो तेज रफ्तार अज्ञात डंपर की टक्कर का शिकार हो गया। हादसा इतना भयावह था कि दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।



पुलिस सूत्रों के अनुसार सुबह के समय टेंपो में सवार महिलाएं रोजाना की तरह मजदूरी के लिए जा रही थीं। तभी पीछे से तेज गति से आ रहे डंपर ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठी सवारियां सड़क पर गिर गईं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में रानी देवी (39) पत्नी समय सिंह और गुड्डी (56) पत्नी समय सिंह, निवासी मोहम्मदपुर अहिर की मौके पर ही मौत हो गई। टेंपो चालक सहित कई अन्य सवारियां गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। चालक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। वहीं, इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दूध विक्रेता बेरी वकील भी क्षतिग्रस्त टेंपो की चपेट में आ गया, जिससे उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया।
विज्ञापन




सूचना मिलते ही मोहम्मदपुर अहिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। थाना प्रभारी वीरेंद्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में लापरवाही से वाहन चलाने का मामला सामने आया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए नूंह सीएचसी भेज दिया गया है। फरार डंपर चालक की तलाश जारी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और सबूत जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन





सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग
स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस सड़क पर अक्सर तेज रफ्तार भारी वाहन चलते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। यह सड़क आईटीसी ग्रैंड भारत होटल और आईटीसी क्लासिक गोल्फ रिजॉर्ट की ओर जाती है, जहां वीआईपी लोगों का नियमित आवागमन रहता है। लोगों ने प्रशासन से स्पीड ब्रेकर लगाने, बेहतर साइनेज व्यवस्था करने और यातायात निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें