फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिले के कन्या छात्रावास में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
6 से 14 वर्ष की अनाथ बालिकाओं को मिलेगा निःशुल्क आवास और भोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-सात स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में बने नेताजी सुभाष चंद्र बोस अनाथ कन्या छात्रावास में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। जिले की छह से 14 वर्ष आयु वर्ग की अनाथ बालिकाओं को इस छात्रावास में प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत जरूरतमंद छात्राएं भी इस सुविधा का लाभ ले सकती हैं।
विज्ञापन


विद्यालय की प्राचार्या सीमा गौतम ने बताया कि छात्रावास में उन बालिकाओं को प्रवेश दिया जाएगा, जिनके माता-पिता नहीं हैं या माता-पिता में से कोई एक नहीं है अथवा जो पूर्ण रूप से अनाथ हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी को ऐसी किसी बच्ची की जानकारी हो तो वह विद्यालय के छात्रावास कार्यालय से संपर्क कर सकता है। छात्रावास में रहने वाली छात्राओं को भोजन और आवास की सुविधा पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें