फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बाढ़ से प्रभावित किसानों की मदद करेगा प्रशासन, पोर्टल पर भरें पूरी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले में पिछले 24 घंटों में बारिश नहीं हुई है। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित बसंतपुर गांव में जलस्तर अब तक 5 फीट तक कम हो चुका है। वहीं दूसरे गांवों में भी जलस्तर 2 से 3 फीट तक कम हो गया है। प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में लोगों को सतर्क रहने व सावधानी बरतने की सलाह दी है। इसके अलावा बाढ़ से जिले में आवासीय व कृषि दोनों स्तरों पर नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

अब तक 270 मकान आंशिक रूप से प्रभावित पाए गए हैं, वहीं फसलों की क्षति का आकलन जारी है। किसान 15 सितंबर तक पोर्टल पर नुकसान की भरपाई हेतु आवेदन कर सकते हैं। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि किसानों को हर संभव मदद दी जाएगी, बशर्ते वे पोर्टल पर पूरी जानकारी भरकर साझा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें