संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला नागरिक अस्पताल में रंगाई-पुताई व शवगृह के आगे रोड बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। अस्पताल में बाकी तलों पर पुताई का कार्य पूरा कर लिया गया है। रविवार को अवकाश होने पर ग्राउंड फ्लोर पर भी पुताई का कार्य किया गया। वहीं शव ग्रह के बाहर सीमेंट कंक्रीट मिक्सर मशीन से रोड बनाई गई। इसके बाद मरीजों को साफ-सुथरे और सुंदर माहौल में इलाज मिलेगा। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास गोयल का कहना है कि रंगाई- पुताई कार्य जल्द ही पूरा होने वाला है।