फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पहली परीक्षा में पास हुआ प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
-नकल रोकने के लिए रहे कड़े सुरक्षा इंतजाम, मैदान में उतरे डीसी–एसपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। पुलिस चाहे तो परीक्षा केंद्रों पर परिंदा भी पर नहीं मार सकता। यह बात बुधवार को उसे समय स्पष्ट हो गई जब हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा पूरे जिले में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा के शुरु होने से पहले जिला प्रशासन के सामने इस बार नकल रहित परीक्षा आयोजित करवाना एक बड़ी चुनौती था। पिछले वर्ष जिस प्रकार से नकल के कारण प्रशासन की बदनामी हुई थी, उस बदनामी को इस बार मिटाने के लिए करीब एक माह पहले से योजनाएं बननी शुरु हो गई थी।
इसका असर बुधवार को पहली ही परीक्षा के समय उसे वक्त देखने को मिला जब उपायुक्त अखिल पिलानी व पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के साथ पूरा प्रशासनिक अमला परीक्षा केंद्रों पर लगातार निगरानी करने में जुटा रहा। पुलिस की मुस्तदी के कारण परीक्षा केंद्रों के इर्द गिर्द भी नकलची नजर नहीं आए। जिले में कुल 55 लोकेशन पर 65 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बुधवार की परीक्षा में जिले के 11293 परीक्षार्थियों में से 454 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे और कुल 10839 ने परीक्षा दी। प्रत्येक केंद्र पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति के साथ पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सामान्य केंद्रों पर कम से कम 10 पुलिसकर्मी और संवेदनशील व अति-संवेदनशील केंद्रों पर 15 से 20 जवान तैनात किए गए।
विज्ञापन




पुलिस की मुस्तैदी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि परीक्षा केंद्रों के आसपास न तो संदिग्ध गतिविधि नजर आई और न ही नकलचियों की भीड़। परीक्षा केंद्रों के आसपास टूटी दीवारों की मरम्मत कर कंटीली तारें लगाई गईं ताकि बाहरी हस्तक्षेप रोका जा सके।डीसी अखिल पिलानी ने बताया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत आदेश जारी कर परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़, अवैध पार्किंग और अनाधिकृत गतिविधियों पर रोक लगाई गई है। पार्किंग व्यवस्था केंद्रों से कम से कम 100 मीटर दूर सुनिश्चित की गई है, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही परीक्षा संबंधी शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष नंबर 01267-297690 जारी किया गया है।
विज्ञापन






- 1500 पुलिसकर्मियों की तैनाती

एसपी राजेश कुमार के अनुसार, परीक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे जिले में लगभग 1500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के आसपास के मकान मालिकों को भी नोटिस जारी कर बाहरी व्यक्तियों की आवाजाही पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें