फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशासन सिस्टम को बेहतर तरीके से चला रहा प्रशासन : सीमा त्रिखा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिला प्रशासन सुशासन सिस्टम को बेहतर तरीके से चला रहा है। जिला स्तरीय सुशासन दिवस समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए विधायक सीमा त्रिखा ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया सेल और डीआईपीआरओ कार्यालय को मिला सम्मान गौरव की बात है। इसके लिए उन्होंने उपायुक्त जितेंद्र यादव सहित तमाम अधिकारियों को बधाई दी। इस दौरान 63 किसानों को जमीन की रजिस्ट्री दी गई।
विज्ञापन

शनिवार को जिला स्तरीय सुशासन दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जहां पर उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि सोशल मीडिया में बेहतर काम करने पर अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान और जिला सूचना जनसंपर्क अधिकारी राकेश गौतम को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया है। यह जिले के लिए गौरव की बात है।
विधायक सीमा ने कहा कि जिला प्रशासन सुशासन सिस्टम को बेहतर तरीके से क्रियान्वित कर रहा है। प्रशासन द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानी महामना पंडित मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के उपलक्ष्य में सुशासन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी बेहतर तरीके से कार्य कर रहे हैं। सुशासन दिवस समारोह में गांव अलीपुर, महमूदपुर, ताजोपुर और शाहपुरखुर्द के 63 लोगों को गांव के लाल डोरा के भीतर जमीन की रजिस्ट्री प्रदान की गई। सुशासन के रूप में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों, ऑनलाइन सेवा देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सीएम से दो किसान जुड़े
मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय सुशासन समारोह में वीडियो कॉंफ्रेंस के जरिए गांव शाहपुर के किसान धर्मवीर सिंह और अलीपुर की सुदेश देवी से सीधा संवाद करवाया गया। धर्म सिंह और सुदेश देवी ने मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री व जिला प्रशासन के अधिकारियों का इस कार्य के लिए धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें