फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ट्रिपल राइडिंग पर प्रशासन सख्त, दो बाइकें जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
-बुधवार को दिल्ली-अलवर रोड पर गांव धमाला के पास हादसे में चार लोगों की हुई थी मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तावड़ू। बुधवार को फिरोजपुर झिरका सदर थाना क्षेत्र में दिल्ली-अलवर रोड पर गांव धमाला के निकट एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के बाद प्रशासन ने ट्रिपल राइडिंग पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को प्रशासन की टीम ने सख्त रवैया अख्तियार करते हुए दो बाइकें जब्त कर लीं।
बीते बुधवार को फिरोजपुर झिरका सदर थाना क्षेत्र में दिल्ली-अलवर रोड पर गांव धमाला के निकट एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में एक मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार थे, जिसे ट्रिपल राइडिंग का प्रमुख कारण माना जा रहा है। मोटरसाइकिल और टेंपो की टक्कर में तीन बाइक सवारों की मौके पर मौत हो गई, जबकि टेंपो चालक भी बाद में चल बसा। इस घटना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस ने ट्रिपल राइडिंग पर शिकंजा कसने का फैसला किया है। गुरुवार को ही रोड सेफ्टी को लेकर आयोजित मीटिंग में इस मुद्दे पर सख्त निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तावडू एसडीएम जितेंद्र कुमार गर्ग ने बताया कि मेवात क्षेत्र में ट्रिपल राइडिंग और नाबालिगों द्वारा मोटरसाइकिल चलाने का चलन काफी बढ़ गया है, जो जानलेवा साबित हो रहा है। गुरुवार को परीक्षा केंद्र निरीक्षण के दौरान तावडू नगर बाईपास पर उनकी गाड़ी के सामने दो अलग-अलग जगहों पर ट्रिपल राइडिंग करते युवकों को देखा गया। दोनों मोटरसाइकिलों पर तीन-तीन युवक सवार थे। एसडीएम ने अपने चालक और रीडर की मदद से दोनों मोटरसाइकिलों को रोकवाया, उन्हें जब्त कर लिया और सवारों के मोबाइल भी जब्त किए। परिजनों को बुलाकर चेतावनी दी गई। एसडीएम ने कहा कि अब ट्रिपल राइडिंग को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे उल्लंघनों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें