फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: क्वालिफाइंग राउंड जीतकर मुख्य दौर में पहुंचीं अदिति रावत

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले मुकाबले में हमवतन अमोदिनी नायक को दी मात, मंगलवार को जापान की खिलाड़ी से होगा सामना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले की रहने वाली भारतीय टेनिस खिलाड़ी अदिति रावत ने सिंगापुर में आयोजित डब्ल्यू-15 टेनिस टूर्नामेंट के क्वालिफाइंग राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुख्य दौर में जगह बना ली है। अदिति ने पहले मुकाबले में भारत की ही कर्नाटक की खिलाड़ी अमोदिनी नायक को सीधे सेटों में 6-2 और 7-6 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। इस जीत के साथ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।

अदिति का अगला मुकाबला मंगलवार को जापान की खिलाड़ी के साथ होगा। इस मैच में जीत दर्ज कर वह टूर्नामेंट में अपनी आगे की राह मजबूत करने का प्रयास करेंगी। सिंगापुर में आयोजित इस प्रतियोगिता में अदिति भारतीय चुनौती पेश कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदिति का चयन राष्ट्रीय स्तर पर लगातार शानदार प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। घरेलू प्रतियोगिताओं में बेहतर खेल दिखाने के बाद उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता साबित करने का अवसर मिला है। क्वालिफाइंग राउंड में जीत से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। अब मुख्य दौर में उनकी नजरें बेहतर प्रदर्शन करते हुए अगले चरण में जगह बनाने पर रहेंगी। भारतीय खिलाड़ी से टूर्नामेंट में आगे भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें