फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कार पर फायरिंग में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद दिया था वारदात को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद कार पर फायरिंग करने के मामले में क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बल्लभगढ़ के ऊंचागांव निवासी दीपांशु के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।



पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सेक्टर-75 निवासी एक व्यक्ति ने थाना बीपीटीपी में शिकायत दी थी कि 24 सितंबर की रात करीब 1:30 बजे वह सेक्टर-10 स्थित एक दुकान पर सामान लेने जा रहा था। रास्ते में पार्किंग को लेकर वर्ना कार में सवार कुछ लोगों के साथ उसकी कहासुनी हो गई। विवाद के बाद वह वहां से अपनी कार लेकर निकल गया, लेकिन वर्ना कार सवार लोगों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीछा करने के दौरान वर्ना कार में बैठे एक व्यक्ति ने जान से मारने की नीयत से उसकी कार पर फायरिंग कर दी। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि दीपांशु वारदात के समय वर्ना कार में मौजूद था। पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद शिकायतकर्ता के वहां से निकलने पर आरोपियों ने उसका पीछा किया था। पुलिस के अनुसार, दीपांशु के साथी चेतन उर्फ चिंटू ने कार पर फायरिंग की थी। क्राइम ब्रांच सेंट्रल मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। दीपांशु को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें