फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आगरा और अलीगढ़ के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों रूटों पर दो दिन में 70 से अधिक बसें भेजी गईं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। होली के चलते डिपो से अलीगढ़ और आगरा रूट पर सबसे ज्यादा बसों का संचालन किया जा रहा है। रोजाना दोनों रूटों पर 20 बसों का संचालन किया जाता है, लेकिन पिछले दो दिनों से इन दोनों रूटों पर 70 से अधिक बसों का संचालन किया जा चुका है। इसमें बल्लभगढ़ डिपो के साथ पलवल और यूपी रोडवेज की बसें भी शामिल हैं।
डिपो से हर रोज करीब 160 बसें विभिन्न रूटों पर संचालित होती हैं। उनमें अलीगढ़, आगरा, हरिद्वार, चंडीगढ़, जयपुर, हल्द्वानी, हमीपुर आदि शामिल हैं। औद्योगिक नगर होनी वजह से जिले में लाखों की संख्या में दूसरे राज्यों के रहने वाले लोग रहते हैं। वह त्योहार पर अपने घरों को जाते हैं। उनको घर जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो उसके चलते डिपो की ओर से अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है। पलवल डिपो के स्टैंड इंचार्ज रणवीर सिंह ने बताया कि रविवार को उनकी ओर से बल्लभगढ़ से 70 बसों का संचालन आगरा व अलीगढ़ रूट पर किया गया था। वहीं सोमवार को दोपहर के 1 बजे तक 50 बसों का संचालन सिर्फ अलीगढ़ रूट पर किया गया। उन्होंने बताया कि यात्रियों की संख्या ज्यादा होने की वजह से बल्लभगढ़ डिपो के पास बसें कम पड़ गई। उस वजह से उन्होंने पलवल डिपो से बसों को मंगवा कर वाया बल्लभगढ़ से अलीगढ़ रूट पर रवाना किया। उनका कहना है कि मंगलवार और बुधवार को यह संख्या बढ़कर 100 तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात्रि ठहराव वाली बसें दो दिन के लिए रहेंगी बंद
होली की वजह से रात्रि ठहराव को जाने वाली बसों को दो दिन के लिए बंद किया जाएगा। अगर कोई बस रात्रि ठहराव वाली रवाना होती है तो वह देर रात को ही वापस डिपो में आ जाएगी। ताकि चालक व परिचालक भी अपने परिवार के साथ होली मना सकें। इसके अलावा 4 मार्च की शाम को 6 बजे के बाद बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें