फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शिकायतों के निपटारे में देरी पर एडीसी ने अधिकारियों को लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा, विशेष अभियान चलाकर शिकायतों का निपटारा करें
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो


फरीदाबाद। सीएम विंडो, एसएमजीटी और समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों के निपटारे में देरी पर अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया ने अधिकारियों को फटकार लगाया। एडीसी ने अधिकारियों को लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कम लंबित शिकायतों वाले विभाग जल्द से जल्द शिकायतों का निस्तारण कर अनिवार्य रूप से एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) पोर्टल पर अपलोड करें। वहीं, अधिक लंबित शिकायतों वाले विभाग विशेष अभियान चलाकर शिकायतों का निपटारा करें।


एडीसी ने शुक्रवार को तीनों पोर्टल की समीक्षा करते हुए कहा कि शिकायतों को अनावश्यक रूप से लंबित रखना उचित नहीं है। सभी विभागाध्यक्ष व्यक्तिगत रूप से शिकायतों की स्थिति की निगरानी करें। एटीआर तैयार करने का काम केवल ऑपरेटरों पर न छोड़ें, बल्कि अधिकारी स्वयं शिकायत की प्रकृति समझकर तथ्यों के आधार पर जवाब तैयार करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने ओवरड्यू और पुरानी शिकायतों का प्राथमिकता से निपटारा करने तथा जरूरत पड़ने पर शिकायतकर्ताओं से संपर्क करने के निर्देश दिए। बार-बार एटीआर अपलोड करने के बावजूद दोबारा खुलने वाली शिकायतों की संबंधित टीम के साथ समीक्षा करने को कहा। यदि मामला विभाग के अधिकार क्षेत्र से बाहर है या मुख्यालय स्तर पर समाधान होना है तो सभी तथ्यों और दस्तावेज के साथ स्पष्ट रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। बैठक में एचएसवीपी के संपदा अधिकारी नवीन कुमार, नगर निगम संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह, नगराधीश अंकित कुमार, डीआरओ विकास सिंह और सीएमओ डॉ. जयंत आहूजा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें