फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सफाई अभियान में रुकावट डालने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते प्रभावित हुई सफाई व्यवस्था को सामान्य करने के लिए नगर निगम प्रशासन ने कमर कस ली है। जगह-जगह जमा कूड़े के ढेर को देखते हुए निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह ने अधिकारियों को तत्काल सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया है। सफाई अभियान में रुकावट डालने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

निगम आयुक्त ने अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक कर सभी जोन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नालियों में कूड़ा न डालने की अपील

निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह ने शहरवासियों से घरों से निकलने वाला कूड़ा, प्लास्टिक वेस्ट और अन्य कचरा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की। उन्होंने विशेष रूप से नालों और नालियों में कूड़ा नहीं डालने का आग्रह किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें