फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अवैध खनन करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
समीक्षा बैठक में डीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में अवैध खनन रोकने के लिए डीसी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान डीसी विक्रम सिंह ने अधिकारियों को अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बरतें। अवैध खनन करने वालों की शिकायतों और सूचनाओं पर कार्रवाई करें। इसके साथ ही अवैध रूप से ओवरलोडिंग को लेकर भी सख्ती से पेश आएं। ओवरलोड वाहनों के चालान करें। जिले में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी कानूनी कार्रवाई करें। डीसी विक्रम सिंह ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने अपने इलाकों में अरावली, यमुना नदी तटीय और मैदानी क्षेत्रों में अवैध खनन गतिविधियों को लेकर सतर्क रहें। समीक्षा बैठक में खनन विभाग, आरटीए और अन्य विभागों के अधिकारियों से तालमेल के साथ कार्य करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें